मुंबई
सिक्योरिटी गार्ड के खाते से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार के जामताड़ा से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया साइबर अपराधी अर्जुन दास करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के कास्थपाड़ा से आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड वेंकटेश्वर राव के खाते से तीन लाख 70 हजार रुपए उड़ा लिए गए थे। वेंकटेश्वर राव ने अभ्युदय बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। इसके बाद उसे अरविंद नाम ने फोन किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया। उसके बाद पीड़ित ने जैसे ही उसे अपना ओटीपी बताया। उसके खाते से 50 हजार रुपए की निकासी कर ली। जब गार्ड ने फोन करने वाले से यह पूछा कि अकाउंट से पैसा कट गया है तो जवाब आया कि आपका पैसा फिक्स किया गया है। देर शाम तक आपके खाते में पैसा आ जाएगा। इसके बाद बारी-बारी से पीड़ित के खाते से कुल तीन लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए गए।
Post a comment