फिल्म राम लखन की पॉपुलर जोड़ी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर 20 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसके लिए अनिल ने अपने सोशल हैंडल पर मजाकिया अंदाज में फैंस को एक हिंट भी दिया है। उन्होंने जैकी के साथ एक तस्वीर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। दोनों की वापसी की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं। अनिल कपूर को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। वे अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने जिगरी दोस्त जैकी श्रॉफ के साथ फोटो शेयर करके भी की। उन्होंने कैप्शन में जहां स्क्रिप्ट के बारे में बताया। वहीं कमेंट में उन्होंने कहा कि जैकी उन्हें तब तक थप्पड़ मारने की धमकी देते रहे, जब तक उन्होंने एक साथ फिल्म करने की पुष्टि नहीं कर दी। अनिल ने मजाक करते हुए लिखा,’@Bindasbhidu मुझसे कहता है: मैं फिर से 16-17 थप्पड़ मारूंगा जैसे कि मैंने परिंदा में मारे थे, अगर नहीं बताया कि हमारी फिल्म कब शुरू होगी। अनिल ने इसके अलावा एक और फोटो शेयर की। जिसमें लिखा,’मैं @bindasbhidu से कहता हूं बहुत जल्द… स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अनिल कपूर की ओर से पोस्ट गई तस्वीरों में दोनों एक्टर कुर्ता-पायजामा और गुलाबी रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इसे देखकर लोग राम लखन पार्ट 2 के आने के कयास लगा रहे हैं। सुभाष घई निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया अहम रोल में नजर आए थे।
फिर दिखेगी जैकी-अनिल की जोड़ी

Post a comment