मुंबई
वकोला इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने वाले सीए को वाकोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश किये जाने के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया । महिला ने आरोप लगाया था कि वह उसके घर पर आया, शादी का झांसा दिया और उससे बलात्कार किया,लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर आरोपी और महिला की दोस्ती हुई। महिला पेशे से फैशन डिजाइनर है, दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हुआ और फिर दोनों करीब आए। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया, जिसके आरोप में फुरकान खान नामक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि कुर्ला इलाके में रहने वाले खान के साथ सोशल मीडिया के जरिए पिछले साल जनवरी महीने में उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच जल्द ही चैटिंग शुरू हुई और जान पहचान बढ़ने के बाद दोनों फोन पर भी बात करने लगे। पीड़िता के मुताबिक बाद में खान ने उससे 10 हजार रुपए उधार मांगे, जिसे उसने किसी और से मांग कर दिए। इसके बाद उसने पैसे नहीं लौटाए और जब भी महिला फोन करती वह उसका जवाब नहीं देता था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले साल सितंबर महीने में उसने खान से फिर संपर्क किया तो उसने मिलकर पैसे वापस लौटाने की बात कही। इसके बाद खान महिला के घर के घर पहुंचा और उस दौरान उसने महिला से शादी का वादा भी किया। महिला का आरोप है कि खान ने उससे शादी का वादा करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में महिला ने उससे संपर्क किया तो खान शादी के वादे से मुकर गया और उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
Post a comment