अमिताभ बच्चन और इमरान हाशी की फ़िल्म 'चेहरे' इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल है। चेहरे के ज़रिए अमिताभ और इमरान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखेगी। फिल्म की रिलीज डेट पक्की होने के बाद अब इसका प्रचार शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में सबसे पहले टीज़र रिलीज किया जा रहा है, जो 11 मार्च को आएगा। चेहरे मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है।
इसका निर्देशन रूमा जाफरी ने किया है। फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन ने नये पोस्टर के साथ टीजर की जानकारी साझा की है। बिग बी ने ट्वीट किया- चंद चेहरे, हजारों राज। हर चेहरा कुछ कहता है और बहुत कुछ छुपाता है। असली चेहरा 30 अप्रैल को सिनेमाघर में सामने आएगा। चेहरे 2021 में अमिताभ बच्चन की पहली रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर अमिताभ 2019 की फिल्म बदला के जरिए नजर आये थे, जिसमें तापसी पन्नू पैरेलल लीड रोल में थीं। 2020 में गुलाबो सिताबो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गयी थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना बिग बी संग पहली बार दिखे थे। चेहरे में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूज़ा, धृतिमान चक्रवर्ती, रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर प्रमुख किरदारों में दिखेंगे।
Post a comment