जांच के आदेश
नई दिल्ली
डिजिटल तरीके से पैसे की लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी MobiKwik की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कंपनी पर आरोप लगा है कि उसने 110 मिलियन उपयोगकर्ताओं के डेटा को लीक किया है, जिसके बाद भारतीय रिज़र्व बैंक ने तत्काल इस मामले में आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही RBI ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी में खामियां पाई जाती हैं, तो उन्हें जुर्माना का सामना करना पड़ेगा।
MobiKwik ने इस सप्ताह लगातार कई बार डेटा लीक होने के आरोपों का सामना किया है। कई यूजर्स ने इस बात की शिकायत भी की है, लेकिन कंपनी लगातार डेटा लीक होने से इंकार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूत्रों ने बताया कि, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) कंपनी की शुरुआती प्रतिक्रिया से खुश नहीं था और उसने इस मामले में तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा है।
Post a comment