मुंबइ
महाराष्ट्र में कोरोना लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रहा है और हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में अब तक के सबसे अधिक 49,447 मरीज मिले और 277 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4,01,172 तक जा पहुंची है। इधर मुंबई में शनिवार को रिकॉर्ड 9108 नए मरीज मिले और 27 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर डराने वाली है। अभी तक मरीजों की संख्या जरूर बढ़ रही थी, लेकिन डेथरेट कम था, लेकिन अब मृत्युदर भी बढ़ती जा रही है। राज्य में डेथ रेट बढ़कर 1.88 फीसदी हो गई है। अब तक राज्य में 55 हजार 655 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। शनिवार को दिन भर में 37,821 लोग ठीक होकर घर पहुंचे। अभी तक राज्य में कुल 24,95,315 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
इधर मुंबई में मरीजों की बढ़ती संख्या ने चिंता पैदा कर दी है। शनिवार को 9108 नए मरीज मिले, जबकि 27 लोगों की मौत हो गई। पिछले चार महीने में इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मृत होने का प्रमाण नहीं था। मरीजों के मृत होने की संख्या बढ़ने से प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे हैं।
कंपनियों के लिए रोकी जा सकती है ऑक्सीजन की आपूर्ति
उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक इस्तेमाल के लिए तय आक्सीजन आपूर्ति को भी चिकित्सकीय उपयोग के लिए निर्धारित करने पर विचार कर रही है। ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार मामलों में वृद्धि और राज्य में स्थिति ''खतरनाक होने के चलते शेष 20 प्रतिशत का उपयोग भी चिकित्सा के लिए निर्धारित करने पर विचार कर रही है।
Post a comment