मुंबई
कोरोना के बढ़ रहे मामलों से लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मनपा ने आकर्षक झांकी तैयार की है। ट्रक को रथ का आकार देकर झांकी का निर्माण किया गया है। मनपा का यह रथ मुंबई में जगह-जगह घूम कर झांकी के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। मनपा ने अभी एक झांकी तैयार की है, भविष्य में इस तरह की दो और झांकी का निर्माण किया जाएगा। मुंबई शहर और दोनों उपनगरों के सभी 24 वार्डों में झांकी के माध्यम से कोरोना से बचाव के गुर सिखाए जाएंगे। झांकी पर तैनात स्वयंसेवक आम लोगों को जानकारी तो देंगे ही साथ ही लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराएंगे। कोविड-19 के बारे में मनपा के स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा व जनसंपर्क विभाग ने यूनिसेफ की सहायता से इस झांकी का निर्माण किया है। मनपा स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी अधिकारी मंगला गोमरे ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया। इस रथ में थ्रीडी मॉडल को अपनाया गया है साथ ही बेहतर साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। झांकी में वार्डों में बनाए गए वॉर रुम के नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। झांकी के भ्रमण करते समय स्थानीय नगरसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
Post a comment