नई दिल्ली
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सरकारी छुट्टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए। कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है। देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। यहां बुधवार को 72,072 संक्रमितों की पहचान हुई, 40,417 लोग ठीक हुए और 458 मरीजों की मौत भी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को 74,418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी।
Post a comment