मुंबई
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष और जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि यदि अनिल देशमुख सीबीआई की प्राथमिक जांच में निर्दोष पाए गए तो उन्हें फिर से कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
यहां पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने कहा कि अनिल देशमुख प्राथमिक जांच में निर्दोष साबित होंगे, क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। उन पर गलत तरीके से आरोप लगाए गए हैं। जो लोग मनसुख हिरेन कांड और एंटीलिया केस में अंदर हैं, वे आरोप लगा रहे हैं। यदि सीबीआई की प्राथमिक जांच में अनिल देशमुख पर कोई आंच नहीं आई तो हम उन्हें महाराष्ट्र सरकार में वापस लेंगे, क्योंकि वे हमारे विदर्भ, महाराष्ट्र के प्रमुख नेता हैं। संभाजी भिडे के बयान को उन्होंने गंभीर बताया। लगता है किउन्होंने राजनीतिक उद्देश्य ये बयान दिया है, इस पर गंभीर दखल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक शक्ति है जो इस सरकार के गिरने की राह देख रही है। भाजपा नेता एक-दो दिन में एक विकेट गिरने की बात करते हैं, इसके बाद एनआईए से एक पत्र बाहर आता है। भाजपा नेताओं के बोलने के बाद एनआईए से जानकारी बाहर आती है। उन्होंने सवाल किया कि यह जांच शुरू है या राजनीति।
Post a comment