दो रोड ओवर ब्रिज के लिए आड़े आए 199 वृक्ष
मुंबई
महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास दो रोड ओवर ब्रिज बनाने के लिए 199 पेड़ों को काटने की शुरुआत कर दी गई है। दोनों ओवर ब्रिज बन जाने के बाद हाजी अली और वार्ली नाका की ओर आने जाने की ट्रैफिक समस्या दूर होगी।
महालक्ष्मी स्टेशन से सात रास्ता, वार्ली नाका तथा हाजी अली की तरफ जाने के लिए दो ओहर ब्रिज मनपा बना रही है। इसमें 199 पेड़ अड़चन बने हुए थे। महालक्ष्मी ब्रिज अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है जो काफी जर्जर हो चुका है। स्ट्रक्चरल ऑडिट में भी ब्रिज को तोड़ कर नया ब्रिज बनाने का निर्देश स्ट्रक्चरल ऑडिटर ने दिया था। इसके अलावा 46 पेड़ों को दूसरी जगह पर लगाया जाएगा। पेड़ काटे जाने एवं दूसरी जगह लगाए जाने के बाद ब्रिज का निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।
Post a comment